दरभंगा, 16 फरवरी 2026। प्रमंडलीय सभागार में आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न आवेदकों की शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि के मुआवजे से जुड़े मामले प्रमुख रहे। आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का विधिसम्मत, निष्पक्ष और समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जाए तथा मामलों की नियमित समीक्षा कर प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। आयुक्त ने बताया कि सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जाती है। आम नागरिकों की सुविधा हेतु परिसर में बैठने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में सचिव सुशील कुमार मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
[zombify_post]
0 Comments