दरभंगा, 11 फरवरी 2026: दरभंगा प्रमण्डल के आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमण्डलीय सभागार में कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आयुक्त महोदय ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मखाना क्षेत्र विकास, प्राकृतिक खेती, बीज और उर्वरक वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने किसानों के पंजीकरण में तेजी लाने, बीज एवं उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और पॉलीहाउस योजना का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
मखाना उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों की आय वृद्धि सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के वरिष्ठ कृषि और उद्यान पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
[zombify_post]
0 Comments