Daily Horoscope | राशिफल में छिपा है आज का सबसे बड़ा राज!

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) | Daily Horoscope
आज आपकी सेहत में प्रातः काल से ही उतार चढ़ाव लगा रहेगा। कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से असमर्थ होने पर भी लाचारी में करना पड़ेगा। परिजनों का व्यवहार भी अनापेक्षित रहेगा आपकी उपेक्षा होने पर चिड़चिड़ापन आएगा भाई बंधुओ से व्यर्थ की बातों पर उलझेंगे। आप जिस किसी से भी सीधी बात करेंगे उसका उल्टा ही जवाब मिलेगा। बनी बनाई योजनाएं अधर में लटक सकती है। आर्थिक हानि होने की सम्भवना है। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से किसी से लड़ाई हो सकती है। व्यवहार को संतुलित बनाये रखें अन्यथा भविष्य में होंने वाले लाभ से भी वंचित रहना पड़ेगा। संयम की कमी के कारण परिवार में विवाद होने से अशांति रहेगी। धन हाथ मे आते आते रुकेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) | Daily Horoscope
आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन आज आप धन और आपसी संबंधों में तालमेल बनाने में असफल रहेंगे। एक चीज को सुधारने के चक्कर मे दुसरी बिगड़ेंगी। व्यवहारिकता स्वभाव में रहने से अपना काम ले देकर निकाल ही लेंगे। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक उदासीन वातावरण रहने से निराश रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद आकस्मिक लाभ के योग बन रहे है सार्वजनिक क्षेत्र पर भी छवि सुधरेगी लोग आपकी प्रशंशा पीछे से भी करेंगे। धन की आमद आवश्यकता अनुसार होगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही। परिजनों की आवश्यकता पूर्ति के साथ ही दवाओं पर भी खर्च करना पड़ेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) | Daily Horoscope
आज के दिन आपको अपनी वाणी एवं व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। दिन के आरम्भ से ही घर अथवा बाहर कलह के कई प्रसंग बनेंगे आपका स्वभाव भी गरम रहने से छोटी मोटी हास्य की बातों को भी गलत नजरिये से देखेंगे जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में कड़वाहट आएगी। घर मे मांगलिक कार्यक्रम के लिये रिश्तेदार एकत्रित होंगे लेकिन ध्यान रहे थोड़ी सी भी धैर्य हीनता वातावरण कलुषित कर सकती है। मौन रहकर ही आज शांति स्थापित की जा सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आपको सहकर्मियों की कार्य प्रणाली पसंद नही आएगी बात बात में नुक्स निकालने से कार्यो में विलंब के साथ अनबन भी होगी। रक्त-पित्त संबंधित समस्या बनेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) | Daily Horoscope
आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी अपनी बात मनवाने के लिये अनुचित व्यवहार करने से नही चूकेंगे। मित्र एवं परिजन आपके विपरीत व्यवहार से आहत होंगे। कार्य व्यवसाय आज मंदा रहने के कारण धन की आमद कम रहेगी। अन्य लोगो को निम्न आंकना परेशानी में डालेगा। अधिकारी वर्ग अथवा घर के बड़े लोग जानबूझ कर आपको ज्यादा कार्य सौंपेंगे जिससे भारी परेशानी होगी। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी लेकिन थकान और चिड़चिड़ापन रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में आपका सहयोग लिया जाएगा यथा सम्भव दूर रहें अन्यथा बैठे बिठाए अपमानित होना पड़ेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति में विलंब झगड़े का कारण बनेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) | Daily Horoscope
आज के दिन आप अपनी अनियंत्रित वाणी के कारण अपमानित हो सकते है। बेहतर रहेगा आवश्यकता पड़ने पर ही बोले किसी के कटु शब्दो को शांति से सहन करें अन्यथा आगे के लिये नुकसान दायक रहेगा। आज आपको अधिकतर कार्यो में किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन स्वभाव में अहम रहने के कारण चापलूसी करना पसंद नही करेंगे जिसके परिणाम स्वरूप अल्प साधनों से काम चलाना पडेगा। धन की आमद भी आज न्यून ही रहेगी उधार लेने की नौबत आ सकती है ना ही ले तो बेहतर रहेगा वरना चुकाना भारी पड़ेगा। सेहत और परिजन का स्वभाव दोनो ही गड़बड़ रहेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) | Daily Horoscope
आज आप सोचेंगे कुछ लेकिन होगा उसके विपरीत ही। दिन के पूर्वार्ध में घरेलू उलझनों के कारण व्यावसायिक कार्यो में देरी होगी। मध्यान तक किसी ना किसी कारण से भाग-दौड़ करनी पड़ेगी इसके बाद का समय थोड़ा राहत प्रदान करेगा धन की आमाद होने से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे। आप आत्मनिर्भर होकर कार्य करना ज्यादा पसंद करेंगे किसी का दखल देना अखरेगा। बहुप्रतीक्षित अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नए सम्बन्ध बनने से अतिरिक्त आय के मार्ग भी खुलेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से आज पीछे नहीं हटेंगे फिर भी घर में सुख के साधनों की कमी अनुभव होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) | Daily Horoscope
आज के दिन आपकी मानसिक शांति में घरेलू उलझनों के कारण व्यवधान आएगा। दिन भर धार्मिक कार्यो के प्रति समर्पित रहेंगे धर्म क्षेत्र पर सेवा परोपकार के कार्य करने से मानसिक तनाव कम होगा लेकिन घर की स्थिति आज आपको चैन से नही बैठने देगी किसी न किसी सदस्य से बे मतलब की बातों पर बहस होगी। महिलाये वैसे तो शांत रहेंगी लेकिन औरो के विवाद में नाम आने पर शांत नही बैठेंगी। आज शांति से एकाग्रचित होकर ही कुछ पाया जा सकता है इसका ध्यान रखें। भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें अन्यथा घर का वातावरण लंबे समय के लिये खराब होगा। धन प्राप्ति के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) | Daily Horoscope
आज के दिन आप हास्य परिहास के मौकों को हाथ से नही जाने देंगे अपनी चुटकीली वाणी से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे लेकिन स्वभाव पल पल में बदलने से सामने वाले को परेशानी भी होगी। परिजनों अथवा सहकर्मियों की बाते एक पल में मान जाएंगे अगले ही पल इनकार करने से माहौल खराब होगा लेकिन आज कोई भी आपकी बुराई कर विरोध स्वार्थ साधने के लिए नही करेगा। कार्य व्यवसाय में भी मानसिक चंचलता उचित निर्णय लेने से भटकायेगी फिर भी धन कमाने में आप अन्य प्रतिस्पर्धियों से आगे ही रहेंगे। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) | Daily Horoscope
आज के दिन आपको धैर्य धारण करने की आवश्यकता है आज भी आपकी सोची अधिकांश योजनाए लाभ की जगह हानि कराने वाली है। बेरोजगार एवं व्यवसायी लोगो के लिये आज का दिन विशेष संघर्ष वाला रहेगा हर जगह से निराशा के साथ ताने भी सुनने को मिलेंगे। स्वभाव में आज चतुराई अधिक रहेगी फिर भी इसका लाभ उठाने की जगह हर किसी को स्वार्थ सिद्धि की भावना से देखेंगे जिससे सामाजिक व्यवहार में कमी आएगी। दिनचर्या अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमो में बेमन से उपस्थिति देंगे। सेहत में नए विकार आएंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) | Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन अपनी वाणी को संयम में रहना जरूरी है हाथ आये लाभ को अपनी बेतुकी बयानबाजी से निकाल देंगे। आपके संपर्क में आने वाले लोग आपसे खुशामद अथवा मीठे व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे लेकिन आज आप हर किसी से खुल कर व्यवहार नही कर पाएंगे। जहां से कोई लाभ की उम्मीद नही होगी वहां नजर तक नही डालेंगे। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा। मानसिक तनाव को छोड़ स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) | Daily Horoscope
आज के दिन आपकी दिनचार्य उठा पटक वाली रहेगी। दिन के आरम्भ से ही जोड़ तोड़ की नीति से कार्य करेंगे लेकिन सामने वाले को आपका अस्पष्ट व्यवहार अखरेगा जो बात आपको पसंद नही उसके लिये खुल कर ना कहे टालमटोल वाली प्रवृति आज पूर्ण होने वाले कार्यो के साथ लाभ में भी बाधक बनेगी। नौकरी वाले लोग भी कार्यो को लापरवाहि से करेंगे यथा संभव टालने के प्रयास करेंगे इस कारण अधिकारी वर्ग नाराज होंगे। व्यवसायी वर्ग भी लाभ हानि की परवाह किये बिना कार्य करेंगे। दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्य आने से परेशानी होगी थकान कुछ ज्यादा ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) | Daily Horoscope
आज का दिन मिला जुला रहेगा। दिन का पहला भाग स्वास्थ्य में गिरावट आने से खराब जाएगा मध्यान के आस-पास ना चाहते हुए भी लघु यात्रा करनी पडेगी इससे लाभ तो नही परन्तु लाभ के आश्वासन अवश्य मिलेंगे। आज किसी व्यक्ति से मुलाकात के बाद दिन भर दुविधा मे रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा धन जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। खर्च आज कम रहेंगे धन हाथ मे होने के बाद भी ज्यादा पाने की लालसा के कारण बेमतलब में दुखी होंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही बैठेंगी जानकर घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।
0 Comments