दरभंगा, 16 फरवरी 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 30 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिवादी पहुंचे और अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दे, विकास मित्र की बहाली, सड़क अतिक्रमण हटाने तथा जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बहाली जैसे जनहित के मामले प्रमुख रहे। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित जांच और समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के प्रभावी निष्पादन के लिए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को थाना से लेकर प्रमंडल स्तर तक सभी सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, ताकि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा हो सके।
[zombify_post]
0 Comments