दरभंगा में जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति को लेकर औपबंधिक मेधा सूची जारी

दरभंगा में जन वितरण प्रणाली दुकानों की नई अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची जारी, दावा व आपत्ति 23 फरवरी 2026 तक जिला आपूर्ति कार्यालय में स्वीकार।


दरभंगा, 10 फरवरी 2026।

जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है। जिला पदाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने जानकारी दी कि प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार यह औपबंधिक मेधा सूची संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय के सूचना पट्ट तथा जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है।

उन्होंने बताया कि इस मेधा सूची पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने के इच्छुक आवेदक 23 फरवरी 2026 तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। दावा या आपत्ति के साथ अपने कथन के समर्थन में आवश्यक साक्ष्य संलग्न करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, दावा/आपत्ति 23 फरवरी 2026 को अपराह्न 5 बजे तक ही स्वीकार की जाएगी। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

[zombify_post]


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
KDN

KDN एक समर्पित डिजिटल समाचार संकलन मंच है, जो सामाजिक माध्यमों के जरिए “भारत” से संबंधित समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को विश्वभर तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। यह मंच केवल समाचार प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों, वक्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =