सीतामढ़ी। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज 10 फरवरी 2026 से “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” की शुरुआत हुई। सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार ने स्वयं दवा खाकर किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि गर्भवती महिलाओं, 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर रोगियों को छोड़कर हर पात्र व्यक्ति दवा का सेवन करें।
जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव ने बताया कि जिले की 43,39,028 जनसंख्या को सुरक्षित रखने के लिए 1,672 दवा वितरण दल और 166 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। दवा वितरण घर-घर, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित किया जाएगा। WHO और पीरामल फाउंडेशन के मॉनिटर्स अभियान की नियमित निगरानी करेंगे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नागरिकों से सक्रिय भागीदारी और दवा सेवन की अपील की।
[zombify_post]
0 Comments