दरभंगा, 10 फरवरी, 2026।
बिरौल प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सोमवार को ऊसे एमडीए (Mass Drug Administration) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में एमओआईसी बिरौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीएम जीविका, बीएचएम, बीसीएम, पिरामल फाउंडेशन, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि एवं बीएमएनई की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमओआईसी ने फाइलेरिया रोग की रोकथाम, एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य और दवा सेवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामूहिक दवा सेवन से ही समुदाय को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सकता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अंतर-विभागीय समन्वय और जनभागीदारी पर जोर देते हुए आम लोगों से एमडीए दवा अनिवार्य रूप से लेने की अपील की।
बीपीएम जीविका ने स्वयं सहायता समूहों की भूमिका बताई, जबकि बीएचएम व बीसीएम ने दवा वितरण, बूथ एवं हाउस-टू-हाउस गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में सभी ने फाइलेरिया उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लिया और “दवा अपने सामने खिलाएं” का संदेश दिया।
[zombify_post]
0 Comments