दरभंगा, 11 फरवरी, 2026: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को दरभंगा जिले में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए/आईडीए) के तहत मेगा ड्राइव आयोजित किया गया। जिले में 2 लाख 74 हजार से अधिक लोगों को एक ही दिन दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने वर्चुअली सदर दरभंगा के रानीपुर आंगनवाड़ी केंद्र से किया। इसी क्रम में पंचायत लोआम आंगनवाड़ी केंद्र पर मुखिया, सीडीपीओ, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से कैम्प का उद्घाटन किया।
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ए. के. मिश्रा ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि दवा सेवन के बाद हल्की उल्टी या चक्कर जैसी प्रतिक्रिया होने पर घबराएँ नहीं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष मॉनिटरिंग सेल गठित की गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी और जीविका दीदियों ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
[zombify_post]
0 Comments