“जनता के दरबार में जिलाधिकारी” कार्यक्रम के तहत प्राप्त जन शिकायतों के आधार पर कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कुल 102 परिवादियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया, जिनमें 77 परिवादी उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखीं। लदनियां प्रखंड के नवीन कुमार ने जल-नल निर्माण, जबकि मधवापुर के चंद्रशेखर प्रसाद ने सड़क एवं नाली निर्माण से संबंधित आवेदन दिया। अमित कुमार ने नीलामी में खरीदी गई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, रोजगार एवं स्वच्छता कर्मी चयन से जुड़े मामलों पर भी आवेदन प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
[zombify_post]
0 Comments