किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड में अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण कर उच्च शिक्षा विस्तार के निर्देश दिए।


दरभंगा, 12 फरवरी, 2026: जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने आज किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, भूमि की उपलब्धता और निर्माण से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य तुरंत प्रारंभ किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उच्च शिक्षा के विस्तार पर बल देते हुए अंचलाधिकारी को डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर प्रशासनिक और शैक्षणिक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अंचलाधिकारी श्री आशुतोष सन्नी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

[zombify_post]


Like it? Share with your friends!

What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
KDN

KDN एक समर्पित डिजिटल समाचार संकलन मंच है, जो सामाजिक माध्यमों के जरिए “भारत” से संबंधित समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को विश्वभर तक पहुँचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। यह मंच केवल समाचार प्रसारण तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों, वक्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली व्यक्तियों की सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eighteen =