छपरा में LPG Distribution की समीक्षा बैठक, होम डिलीवरी पर जोर
छपरा, 23 मार्च:
सारण जिले में LPG Distribution को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार ने आज जिला मुख्यालय में कंपनी के प्रतिनिधियों और सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सिलिंडर की आपूर्ति, वितरण प्रक्रिया और उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।
LPG Distribution की मुख्य बातें | LPG Distribution
- सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि सिलिंडर केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही वितरित किए जाएँ।
- किसी भी एजेंसी ऑफिस या गोदाम से सीधे सिलिंडर वितरण नहीं होगा।
- उपभोक्ताओं को प्रत्येक दिन अगले दिन की वितरण सूची पहले से उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रत्येक गैस एजेंसी पर सिलिंडर स्टॉक की अद्यतन स्थिति प्रदर्शित करनी होगी।
जिलाधिकारी का संदेश
जिलाधिकारी ने कहा:
“जिला में गैस की कोई क्राइसिस जैसी स्थिति नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। पैनिक बुकिंग से बचें।”
उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी और मार्केटिंग ऑफिसर्स को फील्ड में सक्रिय रहने और वितरण पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।

LPG Distribution में निगरानी और नियंत्रण
- किसी भी कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- प्रत्येक मार्केटिंग ऑफिसर द्वारा गैस स्टॉक का भौतिक सत्यापन प्रतिदिन सुनिश्चित किया जाएगा।
- उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें।
आपूर्ति नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन
रसोई गैस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जिला आपूर्ति नियंत्रण कक्ष पर संपर्क करें:
| समय | फोन नंबर |
|---|---|
| सुबह 7 बजे – रात्रि 9 बजे | 06152-245023 |

बैठक में शामिल थे | LPG Distribution
- जिला आपूर्ति पदाधिकारी
- सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी
- IOCL, HPCL एवं BPCL प्रबंधन के प्रतिनिधि
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी
नागरिकों के लिए निर्देश | LPG Distribution
- निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार ही LPG Silinder की डिलीवरी होगी।
- अफवाहों पर विश्वास न करें।
- पैनिक बुकिंग से बचें।
सारण जिले में LPG Distribution अब पूरी तरह से होम डिलीवरी पर केंद्रित होगा। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि सिलिंडर समय पर और सुरक्षित तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचे।
0 Comments