मधुबनी, 10 फरवरी 2026।
जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (सीडीपीओ) के साथ आईसीडीएस योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डेटा प्रविष्टि की गुणवत्ता और प्रमुख संकेतकों की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने लाभार्थियों के शत-प्रतिशत सत्यापन, नियमित गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियों की निरंतरता, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिले के कमजोर प्रदर्शन पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं की इंडिकेटर आधारित रैंकिंग कराने और न्यूनतम प्रदर्शन करने वाली तीन महिला पर्यवेक्षिकाओं के 15 दिनों के मानदेय में कटौती का आदेश दिया। साथ ही पीएमएमवीवाई को मिशन मोड में संचालित कर 15 दिनों में जिला रैंकिंग सुधारने का निर्देश दिया गया।
[zombify_post]
0 Comments