मधुबनी, 11 फरवरी।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मधुबनी जिले के शहरी क्षेत्र के 1 से 45 वार्डों में बुधवार को सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए) के अंतर्गत मेगा ड्राइव चलाया गया। इस विशेष अभियान का लक्ष्य एक दिन में 15 हजार लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाना निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भउआरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 112 से किया। इसके बाद सभी वार्डों में विशेष शिविर लगाए गए, जहां जीविका दीदियों, उनके परिवारों और स्थानीय लोगों को दवा दी गई।
सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी.एस. सिंह ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दवा के बाद हल्के लक्षण सामान्य हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विशेष मॉनिटरिंग सेल भी गठित की गई है।
[zombify_post]
0 Comments