दरभंगा, 11 फरवरी, 2026: स्थानीय पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में आज जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की दौड़, गोला फेक, चक्का फेक, भाला फेक के साथ-साथ दृष्टि बाधित क्रिकेट का आयोजन हुआ।
जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि चयनित प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर भेजा जाएगा। विशिष्ट अतिथि और जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांगों का सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने आगे बताया कि 12 फरवरी को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता लहेरियासराय नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे।
तकनीकी पदाधिकारी आमिर हुसैन, शोएब और जितेंद्र कुमार उपस्थित थे। राकेश कुमार सिंह, जीनत आरा, ज्योति कुमारी, बलदेव मेहता समेत कई गगनमान्य लोग भी शामिल हुए। चयनित खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन कुमार अनुराग ने किया और धन्यवाद ज्ञापन बैधनाथ कुमार ने प्रस्तुत किया।
[zombify_post]
0 Comments