छपरा, 13 फरवरी। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में "पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना" के तहत एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया गया। इस मेले में योजना के इच्छुक आवेदक, सोलर सिस्टम लगाने वाले वेंडर और वित्त पोषण करने वाले बैंकर्स का समागम हुआ।
जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया और उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोलर रूफटॉप लगाने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घरों के बिजली बिल में बचत भी संभव है। इस अवसर पर उन्हीं लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने घरों में सोलर रूफटॉप लगवाकर बिजली बिल शून्य कर लिया है।
इस योजना के तहत सरकार 1 किलोवाट के लिए 30 हजार, 2 किलोवाट के लिए 60 हजार और 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स से आग्रह किया कि वे इच्छुक लाभार्थियों को उदारतापूर्वक ऋण उपलब्ध कराएँ।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता, REC के ऑफिसर इन चार्ज, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति, जिला प्रबंधक, वेंडर्स और लाभार्थी उपस्थित थे।
[zombify_post]
0 Comments