दरभंगा, 16 फरवरी 2026। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के तहत राज्य की 25 लाख महिलाओं के खातों में प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी माध्यम से अंतरित की। पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा तथा श्रवण कुमार मौजूद रहे।
दरभंगा समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले की लगभग 1.21 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद तथा डीपीएम जीविका डॉ. ऋचा गार्गी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ उपस्थित रहीं।
अधिकारियों ने बताया कि लाभुक महिलाओं को चरणबद्ध सहायता देकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी प्रखंडों में किया गया, जिससे महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने को लेकर उत्साह देखा गया।
[zombify_post]
0 Comments