सीतामढ़ी। समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बन्दना प्रेयषी ने सोमवार को सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड अंतर्गत कोयली पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–24 तथा भदियन पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या–185 का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोषण व्यवस्था, उपस्थिति पंजी, लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और आधारभूत संरचना की विस्तृत समीक्षा की गई।
सचिव ने केंद्रों में स्वच्छता, सुव्यवस्था और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण पर विशेष बल देते हुए उन्होंने आंगनवाड़ी बच्चों से संवाद भी किया।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजनाओं की समीक्षा में स्वीकृत लाभुकों को ALIMCO के माध्यम से सहायक उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराने तथा UDID कार्ड का शत-प्रतिशत जनरेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए सचिव ने 28 फरवरी 2026 तक जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने की बात कही।
उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
[zombify_post]
0 Comments