सारण, 13 फ़रवरी: सारण जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 13 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें 08 मामलों में अंतिम आदेश पारित किए गए और शेष 05 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
सुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक श्री चंद्रभूषण सिंह और मोहम्मद खुर्शीद आलम अंसारी के सेवा शिकायत के मामलों में विलंब की गहन जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान कर अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी को देने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा, श्री प्रभात कुमार सिंह, चांदकुदरिया, मशरख के मामले में ग्राम हरपुरजान में चल रहे PCC सड़क निर्माण को अविलंब पूर्ण करने और सोनू कुमार, डीह छपरा, इसुआपुर के मामले में 600 मीटर सड़क निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजने के निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निवारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी सजग, संवेदनशील और सक्रिय रहें।
[zombify_post]
0 Comments