वैशाली, हाजीपुर: जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के नेतृत्व में वैशाली जिले ने किसान रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। जिले में अब तक 2,01,765 किसानों का पंजीकरण हो चुका है, जो लक्ष्य का 94% है और राज्य में वैशाली को शीर्ष स्थान दिलाया है।
अभियान का चौथा चरण 7 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक कैंप मोड में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी के स्पष्ट दिशा-निर्देश, सघन मॉनिटरिंग और नियमित समीक्षा के कारण पंजीकरण की गति तेजी से बढ़ी है। ग्रामीण, शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए गए, साथ ही बाहर रह रहे किसानों के लिए OTP आधारित प्रक्रिया अपनाई गई।
आज जिलाधिकारी ने भगवानपुर प्रखंड के मियां बैरों पंचायत में स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और शिथिलता बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन का उद्देश्य शत-प्रतिशत किसानों का समयबद्ध पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
[zombify_post]
0 Comments