वैशाली, हाजीपुर: जिलाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह के निर्देश पर हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में 03 से 10 फरवरी 2026 तक श्रमिक कल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सरकार की योजनाओं से परिचित कराने और प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
शिविरों का आयोजन न्यू ज़ील फैशन वियर, कॉम्पिटेंस एक्सपोर्ट्स, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज़, अनमोल इंडस्ट्री, सिपेट और सोना बिस्कुट्स सहित प्रमुख इकाइयों में किया गया। इसमें लगभग 70 श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया और पीएफ एवं ईएसआईसी से संबंधित जानकारी साझा की गई।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य, उद्योग और राजस्व विभागों ने भी सेवाएँ प्रदान की। स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाइयाँ वितरण की गईं। श्रमिकों ने जिला प्रशासन और जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
[zombify_post]
0 Comments